



मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)! मावली उपखंड मुख्यालय पर कल 22 मई 2025 को शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन एक गर्वित भारतीय मंडल , विधानसभा मावली के द्वारा निकाली जाएगी , ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने गौरवान्वित किया है। ऑपरेशन सिंदूर भारत देश की वीरता एवं शौर्य का परिचायक बनी है अपितु भारतीय सेना की विश्वपटल पर सशक्तता को परिलक्षित करती है । भारत आज आर्थिक ,सैन्य ,बौद्धिक संपदा की दृष्टि से समृद्ध राष्ट्र बन रहा है। भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी ने बताया कि इस विजय उत्सव के निमित्त से मावली मंडल में दिनांक 22.05.2025, गुरुवार , सायं – 4.00 बजे एक शौर्य रैली का आयोजन रखा गया है। जिसका आरंभ पुराना बस स्टैंड मावली से होगा। इस रैली में सभी देशप्रेमी आमंत्रित किया है। गाडरी ने आह्वान किया कि देश के वीर सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए अपना अमूल्य समय निकालकर देश के वीर जवानों की होसला अफजाई के लिए आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं !