Home » उदयपुर जिला » आमली ग्राम पंचायत के सरपंच प्रताप कुमावत पर फर्जी लेबर का दबाव बनाने का कनिष्ठ सहायक ने लगाया आरोप !

आमली ग्राम पंचायत के सरपंच प्रताप कुमावत पर फर्जी लेबर का दबाव बनाने का कनिष्ठ सहायक ने लगाया आरोप !

आमली सरपंच प्रताप कुमावत ने बताया झूठा आरोप

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!उदयपुर जिले में कनिष्क सहायक ने सरपंच पर नरेगा में फर्जी लेबर लगाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है । जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक ऑडियो वायरल भी हो रही है । जानकारी के अनुसार मावली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आमली का मामला है जहां ग्राम पंचायत के कनिष्क सहायक रवि प्रकाश सैनी ने अपनी पंचायत के सरपंच प्रताप कुमावत पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा उसे पर दबाव बनाया जा रहा है फर्जी लेबर चलाने का। साथ उसने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने फर्जी काम करवाने को लेकर कहा था जिसको लेकर मना कर दिया ।

इधर इस मामले में को लेकर सरपंच प्रताप कुमावत का कहना है कि मेरे ऊपर जो आरोप लगाए हैं वह झूठे आरोप है मैं किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया है ।

सरपंच प्रताप कुमावत का कहना है कि मेरे ऊपर जो आरोप लगाए हैं वह झूठे आरोप है मैं किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया है ।

Leave a Comment