
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ मावली क्षेत्र के स्काउट ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरधोलिया में स्काउट गाइड ग्रुप द्वारा गर्मी की ऋतु में पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे एवं चुग्गेपात्र लगाए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार एवं स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह रहे। स्थानीय विद्यालय के यूनिट यूनिट लीडर मंगल सिंह बडगूगुर्जर ने बताया कि स्काउट एवं गाइड द्वारा विद्यालय परिसर में तथा विद्यालय के बाहर गांव में सार्वजनिक जगह पर पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए परिंडे एवं चुग्गेपात्र लगाएं। स्काउट द्वारा टोली का गठन कर गर्मी की छुट्टियों में इन परिंडो में पानी तथा चुग्गापात्र में दाना डालने की शपथ ली गई। इस दौरान विद्यालय के आसिफ अली, सुभाष चंद्र सुथार, विकास कस्वा, सुनील कुमार, अब्दुल कुड्डूस, नाथूलाल गायरी मगाराम सहित अन्य स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे








Users Today : 8