Home » उदयपुर जिला » राज्यसभा सांसद गरासिया आज नया गांव आएंगे

राज्यसभा सांसद गरासिया आज नया गांव आएंगे  

खेरवाड़ा। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया आज मंगलवार को उपखंड क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि सांसद गरासिया मंगलवार को दोपहर नयागांव में भाजपा मंडल के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारी एवं संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इससे पूर्व सांसद गरासिया नयागांव सरपंच ईश्वर डामोर के सड़क दुर्घटना में हुए निधन पर आयोजित शोक सभा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर गरासिया के साथ पूर्व विधायक नानालाल आहारी, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर आदि नेता भी साथ रहेंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?