
कार्यकर्ताओं से की चाय पर चर्चा
खेरवाड़ा। उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत ने रविवार को खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान सांसद रावत नयागांव सरपंच ईश्वर डामोर के सड़क दुर्घटना में हुए निधन पर उनके गांव मोडीवासा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद रावत नगर गांव भी गए तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार पटेल के पिता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रावत ने खेरवाड़ा से सोम फलासिया होकर स्वरूपगंज जा रहे नेशनल हाईवे 927 ए का निरीक्षण किया तथा नयागांव सरपंच ईश्वर के सड़क हादसा स्थल गोदावरी पहुंच कर निरीक्षण किया। रावत ने मौके से अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश प्रदान कर रोड के दोनों तरफ लगी जाड़ियों को हटाने तथा मार्ग को शीघ्र ठीक करने का निर्देश प्रदान किया। सांसद के दौरे पर पहुंचने की खबर मिलने पर अधिकारियों ने सांसद के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व ही जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग के दोनों तरफ लगी झाड़ियां को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। ।
चाय पर की चर्चा
सांसद रावत ने विधानसभा क्षेत्र के चित्तौड़ा ग्राम के चौराहे पर स्थित एक ढाबे पर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं से चाय पर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा देश की वर्तमान स्थिति के बारे में ग्रामीण व कार्यकर्ताओं को बताया ।रावत ने कहा कि केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान को कड़ा जवाब दे रही है। देश की बहादुर सेना ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है तथा आगे भी पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल ,वरिष्ठ नेता पारस जैन ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, बावलवाड़ा मंडल अध्यक्ष वाल सिंह चौहान, नयागांव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा, नि वर्तमान मंडल अध्यक्ष ललित रावल, महामंत्री साकरचंद लबाना, बवालवाड़ा मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष नवल सिंह चौहान, महामंत्री जयदीप फढ़िया, पंचायत समिति सदस्य ममता आहारी, कनबई मंडल के पूर्व अध्यक्ष धूलेश्वर वसोहर ,खेरवाड़ा मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल ,नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी आहारी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, प्रेमचंद कलाल,बदामी लाल सुथार, युवा नेता सुरेश पलात, धर्मेंद्र कलाल,राजेश कलाल भरत तीरगर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ थे।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत
इस दौरान सांसद रावत ने नयागांव मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्गा भगोरा व बावलवाड़ा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष वाल सिंह चौहान का दुपट्टा ओढ़ा कर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।








Users Today : 8