Home » धर्म » रामलीला में राम ने खाए शबरी के झूठे बेर

रामलीला में राम ने खाए शबरी के झूठे बेर

राम ने शबरी के झूठे बेर खाकर संदेश दिया जात-पात कुछ भी नहीं , रामलीला में उमड़ा जन सैलाब

धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा। कस्बे के श्री राम मंदिर में चल रही रामलीला के 7 वे दिन  भगवान राम माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर को भी खाए ,और नौ प्रकार की भक्तियों बताते हुए आगे बढ़े। आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान जी से मिलना होता है और फिर राम सुग्रीव जी की मित्रता और वाली बध तक का मंचन किया गया। रामलीला के संचालक पंडित अशोक उपाध्याय ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की संगम है। रामलीला में माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिए है कि जात पात कुछ नहीं है भाव है तो सभी है।
रामलीला में 5100 हनुमान चालीसा भी वितरित की गई।  सभी भक्तों के साथ विशाल हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ।
आज की सबसे विशेष रामलीला लंका पर चढ़ाई कर युद्ध प्रारंभ एवं लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप की होगी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?