
पक्षियों के लिए दाना पानी अभियान
धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा। वंशम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तहत चावंड में संचालित लॉर्ड कृष्णा स्कूल द्वारा पक्षियों के लिए दाना पानी अभियान के तहत एक दर्जन गांव के पांच सो घरों में पक्षियों को दाना पानी अभियान में परिंडे पहुंचाकर आने वाले पीढ़ी में नए संस्कार का आयाम स्थापित करेंगे।
मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज व्यास ने बताया कि अभिभावकों के सहयोग से आने वाली पीढ़ी में यह संस्कार लाने के लिए अपने घरों में बच्चों को प्रतिदिन साथ लेकर घर आंगन में लगे परिंडे में पानी में पानी डालने साथ लें जाएंगे ओर हो सके तो घर किसी पात्र में दाना डालकर बच्चों के साथ आंगन में दाना डालने की आदत डालेंगे। बच्चों में यह आदत ही आने वाली पीढ़ी में संस्कार युक्त वातावरण का निर्माण पक्षियों के प्रति प्रेम जागृत कर बढ़ाएंगे
व्यास ने बताया पक्षियों को दाना डालने से ग्रहों स्थिति में भी सुधार होता हैं।
शुरुआत में चावंड, सराड़ा, सेपुर, निंबोदा, केजड़, कातनवाड़ा, मांडवा, डायली, थाना, बंडोली, नठारा, छानी, सगतडा, ढ़ाकरडा, नीमच गावों में विभिन्न फलो में अभिभावकों साथ परिंडा लगवा पक्षी बचाओ अभियान को बढ़ाएंगे।
छोटे बच्चों अभी से पक्षियों के महत्व और उनके प्रति हर मानव को प्रेम करने का वातावरण निर्माण करेंगे।








Users Today : 30