Home » उदयपुर जिला » राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक आयोजित

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा मावली ब मे की मासिक बैठक 27 अप्रैल 2025 रविवार  को ख़ेमली स्टेशन के गरियावास कॉलोनी के शिव मंदिर  परिसर में उप शाखा अध्यक्ष भीम सिंह राव की अध्यक्षता एवं प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त प्रवासी कार्यकर्ता दीपक कुमार चौबीसा  के मुख्य आतिथ्य म में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सदस्यता प्रभारी अर्जुन सिंह चुंडावत रहे।उप शाखा मंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के सदस्यता अभियान, जून माह में आयोजित प्रदेश महासमिति अधिवेशन के कार्य योजना पर चर्चा, शिक्षक भर्ती 2006 एवं 2007-8 में पद स्थापित शिक्षक तथा , प्रबोधक वेतन विसंगति निराकरण करवाने संबंधी चर्चा, शिक्षक भर्ती 2016 में चयनित 2019 एवं 2021 में पद स्थापित शिक्षकों के नोशनल लाभ , तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण आंदोलन एवं विद्यालय सहायकों के नियमितीकरण से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।  बैठक में उप शाखा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत में संकुल प्रभारी संकुल संयोजक सह संयोजक एवं महिला संयोजक नियुक्त कर सदस्यता अभियान निश्चित अवधि में पूर्ण करने पर बोल दिया गया। बैठक में उप शाखा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तेली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार पालीवाल, जिला महासमिति सदस्य पंखीलाल मीणा, कल्याण सिंह देवड़ा, विजय सिंह राव, संजय कुमार दर्जी,  लक्ष्मी लाल गायरी, श्यामलाल प्रजापत, अजय जोशी, चंद्रेश पुरबिया, त्रिलोक कुमार वर्मा, राकेश बेरवाल सहित अन्य शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप शाखा मंत्री राजवीर सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?