Home » उदयपुर जिला » लघु उद्योग भारती ने स्थापना दिवस मनाया धूम धाम से

लघु उद्योग भारती ने स्थापना दिवस मनाया धूम धाम से 

खेरवाड़ा । लघु उद्योग भारती की इकाई खेरवाड़ा – ऋषभदेव के सदस्यों ने लघु उद्योग भारती के स्थापना के गौरवपूर्ण 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस का कार्यक्रम बहुत ही धूम-धाम और उल्लासपूर्वक मनाया।  31 वर्ष की इस यात्रा मे लघु उद्योग भारती भारत वर्ष के सबसे बड़े ऑद्योगिक संगठन होने का गौरव प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेन्द्र कलाल अध्यक्ष लघु उद्योग भारती इकाई खेरवाड़ा – ऋषभदेव ने की तथा मुख्य अतिथि योगेन्द्र शर्मा लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री, विशिष्ट अतिथि हसमुख पंड्या लघु उद्योग भारती प्रांत संयुक्त सचिव एवं अमृत पंचाल थे । प्रारंभ में अतिथियों ने माँ भारती का दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा पन्नालाल मीना ने संगठन मंत्र का दोहरान करवाकर और उसका पूरा अर्थ बताकर कार्यक्रम का आगाज किया। लघु उद्योग भारती इकाई खेरवाड़ा -ऋषभदेव के महामंत्री प्राण भानावत ,कोषाध्यक्ष कीर्तेश तेली, सदस्य नवल शर्मा,गणेश कलाल,जगदीश चौहान,जितेन्द्र , विनोद मीणा,बदामीलाल सुथार, भरत कलाल ,चंद्रेश चौहान,प्रहलाद भाटिया आदि सदस्यों ने अतिथियों का तिलक लगाकर उपरना पहनाकर और मेवाड़ी पगड़ी से स्वागत अभिनंदन किया। इसके अतिरिक्त लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने विविध संगठनों से पधारे हुए अतिथियों का भी उपरने से स्वागत अभिनंदन किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने श्री नित्यम सृष्टि स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फैडरेशन के निदेशक एवं कोच चंद्र प्रकाश अहारी, भगवती लाल गरासिया एवं राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर तीरंदाजी में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी तीरंदाज़ों को उपरना पहनाकर मेडल पहनाकर मोमेंटो और वाटर बॉटल देकर सम्मानित किया गया।  विशेष रूप से श्रमिक सम्मान जिसमे खेरवाड़ा के वाल्मीकि समाज की माताओं बहनों और साथियों के द्वारा किया जा रहे स्वच्छता अभियान के लिए सभी का उपरने पहनाकर और वाटर बॉटल देकर सम्मानित किया गया तथा मीडिया के बंधुओं का भी उपरना पहनाकर और मेवाड़ी पगड़ी से स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर खेरवाड़ा की चेयरमैन लक्ष्मी अहारी, वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवी धरणेंन्द्र जैन, विमल कोठारी,अमित कलाल,पारस जैन , डायेन्द्र कलाल, प्रमोद अग्रवाल,विक्रांत कोठारी,
डायालाल कलाल ,ओम व्यास ,तिलकेश जोशी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में धन्यवाद प्राण भानावत ने दिया और संचालन महान शिक्षाविद हेमंत मेहता ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?