
खेरवाड़ा। विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने आज उपखण्ड नयागांव की उपतहसील कनबई के सामने निर्माणाधीन सोल प्लांट का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद सहायक अभियन्ता पी एच डी खेरवाडा आलोक गरासिया को निर्देश दिए की निर्माणाधीन सोलर प्लांट का कार्य शीघ्र पूर्ण करवये । सहायक अभियन्ता पी एच डी आलोक गरासिया ने बताया कि उपखण्ड खेरवाडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावलवाडा में एक , उपखण्ड नयागांव में तहसील कार्यालय नयागांव में एक, ग्राम पंचायत चितौडा गाँव में एक, एक कनबई में तथा एक सोलर प्लांट ग्राम पंचायत खेडाघाटी में कुल पांच सोलर प्लांट लगवाने कार्य करवाया जा रहा हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के संगठन महासचिव मोहन लाल औदिच्य, पूर्व सरपंच हीरालाल गमेती, वार्ड पंच देवी लाल मेघवाल, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।








Users Today : 3