Home » उदयपुर जिला » भींडर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे वितरित किए।

भींडर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे वितरित किए।

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!सामाजिक जन चेतना एवं पर्यावरण बचाओ मिशन प्रभारी शिक्षक अम्बा लाल चौबीसा (सावन) की ओर से महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम स्कूल मदनपुरा भीण्डर के युथ एवं इको क्लब के छात्र छात्राओं को इको केप तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे वितरित किए। पर्यावरण मित्र शिक्षक जगदीश मेनारिया के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांध कर उनको नियमित पानी भरने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल, नरेश चौबीसा, सीमा सोनी, रामचंद्र सियाग, देव चन्द गंदेर, आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?