
लसाडिया व झल्लारा क्षेत्र में 67 पनघट 15 सीसी सड़क स्वीकृत
लसाड़िया (नरेश कुमार वेद)! क्षेत्र में आमजन की समस्या को देखते हुए लसाड़िया प्रधान लीलादेवी मीणा की मांग पर लसाड़िया व झल्लारा तहसील क्षेत्र में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराडी ने 7 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। 7 करोड़ की राशि 82 काम होंगे, जिनसे 67 पनघट और 15 सीसी सड़क बनेगी। लसाडिया प्रधान लीलादेवी मीणा ने जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी से मिलकर लसाडिया व झल्लारा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव स्कूल में सोलर पनघट व सीसी रोड बनवाने की मांग की थी। इस पर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग से 67 सोलर पनघट के लिए 5 करोड़ व 15 सीसी रोड निर्माण के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति जारी की। लसाड़िया पंचयात समिति में ग्राम पंचायत लकुकालेवा में लकुकालेवा व मालों का ओडा में, शोभजी का गुड़ा ग्राम पंचयात के शोभजी का गुड़ा व बडली का छोडा में, ग्राम पंचायत घाटा के कुणियावेला घाटा व महुडा वाला बावजी, लालपुरा, करनागढ घाटा में, ग्राम पंचायत देवलिया के केवा बावजी जमातफला, चम्पावत फला में, ग्राम पंचायत कूण में रा.उ.मा.वि. कूण, सकालदा समेलिया, अणदियो का गुडा बस स्टेण्ड पर, ग्राम पंचायत धामनिया के रा.उ.मा.वि. के पास, रा.प्रा.वि.जागीर में, ग्राम पंचायत ओवरा के नाहरसिंह माता चितोडिया व आनामंगरी पाटलाकुडी में, ग्राम पंचायत लसाडिया के प्रा.वि. खरताखेडा, ग्राम पंचायत टटाकिया में रा.प्रा.वि. बगेडी, रा.प्रा.वि. कन्डेला, भोजपुरिया फला बगेडी में, ग्राम पंचायत चंदा जी का गुड़ा में रा.प्रा.वि डुमातलाब, रा.प्रा.वि रेलवाड़ा में, ग्राम पंचायत कालीभीत के रा.प्रा.वि. मनावतफला, रा.प्रा.वि. वेलिफला, रा.प्रा.वि. मोखामंगरा में, ग्राम पंचायत भरैव के रा.प्रा.वि व रोडदाफला के पास, रा.प्रा.वि. धार में, ग्राम पंचायत ढिकिया के रा.प्रा.वि. कचुमरा, फसुरिया, ग्राम पंचायत बलीचा में गुर्जरों का गुड़ा, छापरिया में, ग्राम पंचायत मानपुरियो का गुड़ा के रा.प्रा.वि. के पास मालो का गुड़ा, बरगटो का फला में, ग्राम पंचायत आरणिया के रा.उ.प्रा.वि. डाईखेडा, रा.प्रा.वि. धावडावेला में, ग्राम पंचायत धोलिया के रा.मा.वि. के पास धोलिया, रा.प्रा.वि. डोकलातलाब में, ग्राम पंचायत आजंनी के सरवाणिया, वेषाखियां में, ग्राम पंचायत बेडास के बावजी फला, अमरावत में, ग्राम पंचायत खजूरी के रा.उ.प्रा.वि खजूरी के पास, रा.उ.प्रा.वि वलियाखेडा में, ग्राम पंचायत सती की चोरी, रा.उ.प्रा.वि. सडामानपुर में, ग्राम पंचायत बेडावल के रा.उ.मा.वि. के पास, हनुमानजी मंदिर के पास पावटीफला, बस स्टेण्ड बेडावल में, ग्राम पंचायत ढाईखेडा के रा.उ.मा.वि, रा.उ.मा.वि. दोबडिचा में, ग्राम पंचायत धावड़ी के झाला मंगरी मोडजी का खेड़ा, नार जी का गुड़ा में, ग्राम पंचायत मान का गुड़ा के भेरुजी बावजी गुपालपुरा, ग्राम पंचायत बलिचा के धरमीराज बावजी चोखा के पास व झल्लारा पंचायत समिति में पं.स. परिसर, सार्वजनिक पार्क झल्लारा, शेषपुर के गुडेलाफला, झरमाल राउप्रावि के पास, देवगांव बस स्टैंड, बनोड़ा में सिद्धेश्वर महादेव सेदडी, मांडली में राउमावि परिसर, जैताणा में कृष्ण प्रणामी मंदिर के पास, भबराना में समावत वाडा हिगोडी में, कल्याण कलां में कल्लाजी मंदिर के पास बोरी रावला, मानपुर अ में हैरारेट भवरीया महूडा, बुडेल में महादेव मंदिर के पास, मोरीला में मोटावत फलां राजपुरा मोरीला,कंराकला में आंगनबाड़ी केंद्र के पास सोलर पनघट की स्वीकृति हुई।
सीसी सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत लसाडिया पंचयात समिति के धावडी ग्राम पंचायत के नाल का गुड़ा से श्मसान घाट तक, ग्राम पंचायत टटाकिया के भोजपुरिया फला बगेडी, ग्राम पंचायत मानपुरियो का गुड़ा के मालो का गुड़ा से कालु के घर तक, ग्राम पंचायत चन्दा जी का गुड़ा के गांगावतफला डुमातलाब, ग्राम पंचायत धामनिया के भरभडा धामनिया, ग्राम पंचायत लसाडिया के खेड़ाफला, भरोला, ग्राम पंचायत लकुकालेवा के मेन रोड से कालुबा के घर होते हुए घडार फला, ग्राम पंचायत घाटा के वचलाफला से धनवा बावजी के पास तक, ग्राम पंचायत बेडास में मेन रोड से मानिया वेली अमरावत फला, ग्राम पंचायत आजंनी के मेन रोड से डामर मंगरी तक, ग्राम पंचायत खजुरी के गमेती फला से नई खजुरी तक, ग्राम पंचायत शोभजी का गुड़ा में मेन रोड मगंराफला से हनुमानजी सोडाला, ग्राम पंचायत देवलिया में मेन रोड से पांचुराम के घर तक हाणियाफला, ग्राम पंचायत भरैव के रोडदा फला से मोटा देवरा भरैव में सीसी रोड स्वीकृत हुआ। इस पर लसाड़िया प्रधान लीलादेवी मीणा ने धरियावद भाजपा विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा व जनजाति मंत्री बाबूलाल खराडी का आभार व्यक्त किया।








Users Today : 6