
कवि सम्मेलन में उपेंद्र अणु ऋषभदेव का कविता पाठ एवं सम्मान
खेरवाड़ा। ग्रासरूट के संयोजन में राजस्थान सरकार द्वारा ग्रासरूट मीडिया के सहयोग से जवाहर कला केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय विजय दान देथा साहित्य उत्सव के सेशन सत्र आयोजित किया गये। इस अवसर पर विजय दान देथा के जीवन परिचय एवं साहित्यिक योगदान पर चर्चा की गई।
“साधो! शबद साधना कीजे” कार्यक्रम में मायड़ भाषा में लेखन के महत्व को रेखांकित किया गया। इस आयोजन में बागड़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व उपेंद्र अणु (ऋषभदेव), सतीश आचार्य (बांसवाड़ा), दिनेश पांचाल, दिनेश प्रजापति,(डूंगरपुर), राम पांचाल, भारतीय, सूर्य करण सरोज ने किया।
कवि सम्मेलन सत्र में मातृभाषा के ख्यातनाम कवि उपेन्द्र अणु, सत्येन्द्र सवितेन्द्र गिरधर दान रतनू, जितेन्द्र निर्मौही, राजू बिजारणियां, मुरलीधर गौड़, देवीलाल माहिया, प्रह्लाद सिंह झोरड़ा ने कविता पाठ करके पूरा वातावरण राजस्थानी मय कर दिया।
दो दौर तक चले इस सफल कवि सम्मेलन का संचालन ख्यातनाम कवि छैलू चारण छैल नें किया।
कार्यक्रम के पश्चात ग्रासरूट के संयोजक प्रमोद शर्मा एवं जवाहर कला केंद्र के अधिकारी द्वारा कवियों को उपरणा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।








Users Today : 13