
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!पूर्वांचल पब्लिक स्कूल वाना में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए गमले और तुलसी बीज वितरित किए गए। विभिन्न प्रकार से पर्यावरण को सरंक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया। यह विद्यालय पहले भी कई प्रकार के पर्यावरण सरंक्षण में अपना योगदान दे चुका है। संचालक भावेश मेनारिया ने अपनी पुत्री के जन्मदिन पर 25 पौधे मेनार में ग्रीन वेली नाम स्थान पर लगाए थे। बालकों को पेड़ पौधे से होने वाले लाभ बताएं गए। बालकों ने पर्यावरण सरंक्षण में योगदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूरे सत्र में गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह चौहान, जमनेश कमावत, लक्ष्मी जोशी, दीपिका गंगावत, किरण मेनारिया, सुनीता उपाध्याय, दिव्या पुष्करणा आदि उपस्थित थे।








Users Today : 11