
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!हिंदू नव वर्ष स्वागत समारोह समिति भींडर , एवं सर्व समाज संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम का शंखनाद -भिंडर खंड के हीता गांव से प्रथम कार्यक्रम , हनुमान चालीसा पाठ एवं पोस्टर विमोचन हुआ , जिसमें ग्रामीणों और युवाओं में आगामी नव वर्ष कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। जिसमें भींडर में हो रहे विशाल वाहन रैली एवं विराट धर्म सभा जिसमें परम पूजनीय संतों का सानिध्य प्राप्त होने वाला है जिसमें प्रत्येक घर आमंत्रण पत्रक एवं पीले चावल रखकर कार्यक्रम के सहभागी बनकर एवं प्रत्येक हिंदू घर पर नव वर्ष उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए इसके लिए इसके लिए गांव के प्रत्येक मोहल्ले अनुसार टोलिया बनाकर व्यवस्थाएं बाटी।








Users Today : 161