

इस वर्ष 75 फीसदी बालिकाएं एवम 25 फीसदी बालको का लिंगानुपात रहा
खैरवाड़ा। (धरणेन्द्र जैन)। समीपस्थ ऋषभदेव नगर में नवजात शिशु की प्रथम ढूंढोत्सव पर संस्कार विधि कार्यक्रम कांच के मंदिर में संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष महान शिक्षाविद भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया इस वर्ष आठ शिशुओ की प्रथम ढूंढोत्सव पर पंडित वारिषेन ने सभी शिशुओं के केशर के तिलक कर मंत्रोच्चार कर धर्मसूत्र बांधकर विधि संपन्न कराई। इस अवसर पर सभी शिशुओं को मामा ने गोद में बैठाकर बैंड बाजो के साथ शोभा यात्रा निकाली जो सदर बाजार, नेहरू बाजार, ऋषभ चोक होती हुई विश्व प्रसिद्ध ऋषभदेव मंदिर पहुंची जहा भगवान के चारो ओर परिक्रमा कर समाज जनो ने शिशुओं के लिए दुवाए मांगी। इस वर्ष 75 प्रतिशत बालिकाएं एवम 25 प्रतिशत बालको का लिंगानुपात रहना सुखद स्थिति है। समस्त समाज जानो के लिए स्वामी वातस्लय का आयोजन किया। इस मौके पर समाज के सेठ राज मल कोठारी, अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, वितमंत्री बसंती लाल भंवरा, सह मंत्री हेमंत भंवरा, निर्माण मंत्री नरेंद्र कुमार जैन, खैरवाड़ा से समाज सेवी वरिष्ठ पत्रकार धरणेन्द्र जैन, राज कुमार गांधी, चंद्रेश किकावत, प्राण भाणावत, अशोक किकावत, तीर्थ रक्षा कमेटी के अध्यक्ष रमेश मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिसपुरिया, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अंकित भाणावत, महामंत्री तरुण सिसपुरिया, महिला मंडल की महामंत्री मंजू भंवरा सहित खेरवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा के समाज जन उपस्थित थे।








Users Today : 112