Home » उदयपुर जिला » राजस्व अपील अधिकारी को अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन

राजस्व अपील अधिकारी को अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन

आरएए केम्प कोर्ट में वल्लभनगर, मावली, भीण्डर की समस्त पत्रावलियों की सुनवाई वल्लभनगर में करने को लेकर राजस्व अपील अधिकारी को अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन


वल्लभनगर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा) :- राज्य सरकार के आदेशानुसार उपखण्ड क्षेत्र वल्लभनगर, मावली, भीण्डर की अपील की समस्त पत्रावलीयों की सुनवाई आरएए केम्प कोर्ट वल्लभनगर पर करने को लेकर बार एसोसिएशन वल्लभनगर अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राजस्व अपील अधिकारी एवं पदेन भू-प्रबंध अधिकारी उदयपुर कीर्ति राठौड़ को ज्ञापन सौंपा।
         वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पन्नालाल मारू ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार उपखण्ड क्षेत्र वल्लभनगर, मावली, भीण्डर की अपील की समस्त पत्रावलीयों की सुनवाई केम्प कोर्ट वल्लभनगर पर नही हो रही है एवं जब से केम्प कोर्ट प्रारम्भ हुआ है तब से मात्र गिनती की पत्रावलीयां ही केम्प कोर्ट पर आ रही है। इस कारण से राज्य सरकार द्वारा पारित आदेश की अवहेलना हो रही है तथा राज्य सरकार जिस उद्देश्य से केम्प कोर्ट की स्थापना की वह उद्देश्य भी विफल हो रहा है तथा क्षेत्र के किसानों को सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त होने की उम्मीदे भी धुमिल हो रही है।
            स्थानीय बार द्वारा पिछले केम्प कोर्ट के समय भी राजस्व अपील अधिकारी के समक्ष यह निवेदन किया गया था कि राज्य सरकार के आदेशानुसार उपखण्ड क्षेत्र वल्लभनगर, मावली, भीण्डर की समस्त अपील की पत्रावलीयो को सुनवाई हेतु केम्प कोर्ट वल्लभनगर पर रखाया जावे जिस पर आप श्रीमान द्वारा बार को आश्वस्त किया गया था किन्तु आज भी मात्र 12 पत्रावलीयां ही सुनवाई हेतु नियत हुई है। इस कारण से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है एवं राज्य सरकार के आदेश की पालना नही होने से आमजन मे भी भारी असन्तोष है जिससे किसानों के हित में राज्य सरकार के आदेशानुसार उपखण्ड क्षेत्र मावली, वल्लभनगर भीण्डर की अपील की समस्त पत्रावलीयों में सुनवाई हेतु समस्त पत्रावलीयों को आगामी केम्प कोर्ट में नियत फरमायी जाने की मांग की।
       इसके साथ ही ज्ञापन की प्रतिलिपियाँ राजस्व मंत्री, राज्य सरकार जयपुर राज., जिला कलक्टर, उदयपुर राज., वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी को भेजी गई।

ज्ञापन देने में यह थे अधिवक्ता

वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पन्नालाल मारू, बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, डालचंद पोखरना, मुकेश डांगी, महासचिव बाबूलाल डांगी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, मुकेश गोपावत, पूर्व महासचिव दुर्गेश मेनारिया, पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार मेनारिया, राजमल मेनारिया, अजीत प्रसाद नीमडीया, रमेशचंद्र बडाला, धनराज डांगी, गजेंद्रकुमार ओस्तवाल, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पूरणमल जैन, श्रवण कुमार पोखरना, भूपेंद्र कुमार मेनारिया, भगवान लाल मेनारिया, अभिमन्यु जाट, पुस्तकालय सचिव ललिता मेनारिया, सुरेशचंद्र मेनारिया, कन्हैयालाल डांगी, शंकरलाल डांगी, सचिव भेरुलाल रावत, नारायण गाडरी, कैलाश मेघवाल, शरीफ मोहम्मद, इकबाल मोहम्मद, नारायण गाडरी, मकबूल अहमद, अनूप पुजारी, लहरीलाल डांगी, शांतिलाल डांगी, नीरज डांगी, दिनेश डांगी, चंद्रप्रकाश मेघवाल, रौनक कोठारी, पवन मेनारिया, अभिषेक सांगावत, शंकरलाल गाडोलिया सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Comment