Home » उदयपुर जिला » सेपुर पंचायत का विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया

सेपुर पंचायत का विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया

खैरवाड़ा धरणेन्द्र जैन। पंचायत समिति सराड़ा की ग्राम पंचायत सेपुर का विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह चुंडावत पंचायत समिति सराडा द्वारा ओचक निरीक्षण किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया तथा सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत वार्षिक पेंशन, भौतिक सत्यापन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत  पिंक टॉयलेट, प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत पंचायत मे पात्र व्यक्ति को आवास प्लस में जोड़ना। जिन प्रार्थी का आवास का काम चल रहा है उन्हे समय पर जियो टेग कर किस्ते दिलवाने की समस्त जिम्मेदारी  पंचायत कि रहेगी और आवश्यक प्रगति एवं सुधार के निर्देश दिए गए l नरेगा कार्य पर चल रहे कार्य पर श्रमिक को मेडिकल कीट, पानी,छाया और उपस्थित श्रमिकों कि उपस्थिति ली गई। विशेष आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दोरान सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?