Home » उदयपुर जिला » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025: छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025:  छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान महिला परिषद बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहित छात्राएं।

उदयपुर, 07 मार्च। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजस्थान महिला परिषद बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चंद्रकांता त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता के महत्व और समाज के सभी पहलुओं में महिलाओं के उत्थान की आवश्यकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते वक्त के साथ महिलाएं राष्ट्र निर्माण में भी अपना अहम योगदान दे रही है।
क्षेत्रीय प्रचार सहायक रवि कुमार योगी ने कहा कि महिलाएं समाज में एक अभिन्न भूमिका निभाती हैं, उनकी प्रगति के बिना, समाज की समग्र प्रगति रुक जाती है। महिलाओं को सशक्त बनाना न केवल नैतिक अनिवार्यता है, हमें महिलाओं का पारिवारिक, सामाजिक और वित्तीय सशक्तिकरण हेतु भी प्रयास करने होंगे तभी नारी शक्ति से विकसित भारत का सपना हम साकार कर सकते है। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?