Home » आज फोकस में » ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नवनिर्मित वातानुकूलित कार्यालय व सेमिनार हॉल का उद्घाटन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नवनिर्मित वातानुकूलित कार्यालय व सेमिनार हॉल का उद्घाटन

नौ कन्याओं के प्रवेश से हुआ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नवनिर्मित वातानुकूलित कार्यालय व सेमिनार हॉल का उद्घाटन

गौ माता एवम नौ अलग-अलग जातियों की कन्याओं के पूजन व नवदुर्गा रूप में कार्यालय में प्रवेश करा कर समरसता की अनूठी मिसाल पेश की 

भींडर(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!उदयपुर 27 फरवरी । द उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रतापनगर,उदयपुर के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि एसोसिएशन के नवनिर्मित वातानुकूलित कार्यालय व सेमिनार हॉल का उद्घाटन अलवर के आरएसएस प्रांत प्रमुख  श्रीवर्धन के मुख्य अतिथि में आज ट्रांसपोर्ट नगर में समरसता की मिसाल पेश करते हुए गौ माता एवम नौ अलग-अलग जातियों की कन्याओं का एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं उपस्थित संतों द्वारा विधिवत पूजन करने व सभी को तलवार और भगवद गीता लघु प्रति भेट करते हुए प्रत्येक कन्या के नाम 5100 रुपए की एफडी करवाने की घोषणा के बाद नवदुर्गा रूप में सभी नौ कन्याओं को कुम कुम भरे पद चिन्ह से कार्यालय में प्रवेश करा कर उद्घाटन करवाया गया । संगठन के पदाधिकारीयो का मानना है कि कन्याओं में ही लक्ष्मी का रूप होता है जब साक्षात नवदुर्गा रूप में कन्याएं प्रथम प्रवेश करती है तो लक्ष्मी का आगमन तो निश्चित है।
इस अवसर गोपाल आश्रम बड़ीसादड़ी  के श्री 1008 सुदर्शनाचार्य महाराज ,ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक पुष्पराज मेहता ,सचिव रतनसिंह ,जॉइंट सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह खेरा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांतीय प्रमुख श्रीवर्धन  ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थाओं को इसी प्रकार की प्रेरणादायक गतिविधियों को जारी रखना चाहिए जिससे मानवता की सेवा और राष्ट्रहित को प्राथमिकता मिले। उन्होंने युवा पीढ़ी को संघ के सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक व्यक्ति में सेवा का भाव विकसित किया जाए।

संस्थान के प्रवक्ता हेमेन्द्र सिंह दवाणा ने कहा कि संस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों को एक श्रद्धा भाव के साथ आगे आना होगा। उन्होंने संगठन के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन भी किया। अपने उद्बोधन में कहा की उन्होंने संगठन के कार्य को सदा निजी कार्यों से ऊपर रखा है और पूरा प्रयास किया है कि किसी भी कीमत पर संगठन का नुकसान ना हो इसके लिए उन्होंने कई बार व्यक्तिगत तौर पर नुकसान भी उठाए हैं और कठोर निर्णय भी लिए हैं लेकिन सभी ने उनका पूर्ण रूप से साथ दिया इसी वजह से आज ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन नशा मुक्त जॉन बनने  के साथ ही चुका एक आध्यात्मिक और तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हो चुका है,जहां किसी प्रकार का कोई गलत कार्य नहीं किया जाता। यहां 24 घंटे सुरक्षा रहती है, क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए 700 से भी अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण कर बड़ा किया जा रहा है। प्रतिवर्ष भव्य भजन संध्याओ का आयोजन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाता है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भव्य भजन संध्या का आयोजन ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा किया गया था जिसमे सेंकड़ों क्षेत्रवासी उमड़े प्रसिद्ध भजन गायक कौन है एक से बढ़कर एक वचनों की प्रस्तुति जिन पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओ ने खूब नृत्य किया । इससे पर्व द उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन की साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध भजन गायक प्रेम शंकर सालवी एवं जिला कोऑर्डिनेटर देवीलाल गर्ग ने किया । इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप मेघवाल, जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव, आयुक्त गोपाल मेहता  मेनारिया ,संभाग सचिव मदनलाल वर्मा ,जिला प्रभारी नरपत सिंह के नेतृत्व में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के दल ने मुख्य अतिथि श्री वर्धन को गार्डन बैंड की धुन पर गार्ड आफ ऑर्डर दिया एवं सभी नव दुर्गा रूपी सभी नौ कन्याओं को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए पंडाल से कार्यालय तक लेकर आए । जो सभी के लिए आकर्षण का विषय रहा। अंत में महा प्रसादी का आयोजन किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?