Home » आज फोकस में » पूर्व छात्र परिषद का स्नेह सम्मेलन 23 को मावली

पूर्व छात्र परिषद का स्नेह सम्मेलन 23 को मावली

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली ,नगर के रा उ मा विद्यालय में आज पूर्व छात्र परिषद का एक दिवसीय सम्मेलन प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगा ।संस्था के सचिव एवम प्रवक्ता इंजी,पीयूष जोशी के अनुसार प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक सदस्यों का रजिस्ट्रेशन होगा ,स्वागत एवम जलपान के साथ सम्मेलन प्रारम्भ होगा।
सर्व प्रथम स्वागत गीत ,प्रार्थना एवम्र राष्ट्रीय गीत होंगे।
तत्पच्यात पूर्व छात्र परिचय ,स्कूल संस्मरण ,विद्यालय विकास एवम छात्र प्रतिभा निखारने के सुझाव। खुले अधिवेशन में शिक्षा ,खेलकूद एवम अन्य गतिविधियों में वर्तमान छात्र छात्राओं के सुंदर भविष्य  के लिए योजनाओं पर चर्चा होगी।
इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम ,अतिथि उद्बोधन ,वार्षिक प्रतिवेदन  एवम राष्ट्रगान के पश्चयात स्नेह भोज होगा।
सम्मेलन की तैयारी में पीयूष जोशी ,धर्मेश लोढा ,महेश त्रिपाठी ,दिनेश कोठारी ,गुमान सिंह राव ,बसंत कुमार त्रिपाठी ,
महेंद्र बोकड़िया ,सतीश मेहरा ,  मनीष विजयवर्गीय  आदि सदस्य सक्रिय है।
सम्मेलन में पूर्व छात्र सपत्नीक भाग लेंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?