
आचार्य वैराग्यनन्दी के सानिध्य में सम्मेद शिखर विधान ओर पिच्छिका परिवर्तन समारोह
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। निकटवर्ती झाडोल से 600 श्रावक श्राविकाए रविवार को झारखंड राज्य स्थित सम्मेद शिखर पहुंचे। सोमवार को आचार्य वैराग्यनंदी जी महाराज संघ के सानिध्य में तीर्थराज सम्मेद शिखर की वंदना की । प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि मंगलवार को शिखरजी में आचार्य वैराग्यनन्दी महाराज के सानिध्य में सम्मेद शिखर विधान ओर पिच्छिका परिवर्तन समारोह हुआ। विधान में सौधर्म इंद्र केशुलाल मालवी झाड़ोल , कुबेर इंद्र विजयचंद धुरावत, यज्ञनायक कन्हैया लाल गुड़िया, ईशान इंद्र बृजलाल सकरावत, सनत इंद्र अरविंद फ़नावत सहित सैकड़ों इंद्र इंद्राणियों ने संगीतमय भक्ति आराधना के साथ विधान मंडप पर अर्ध समर्पित किये।
उल्लेखनीय है कि तीर्थराज सम्मेद शिखर जैन समाज की आस्था श्रद्धा का केंद्र है ,20 तीर्थंकरों का निर्वाण सम्मेद शिखर से हुआ । सम्मेद शिखर जी की एक बार की वंदना 27 किलोमीटर की पद यात्रा से पूर्ण होती है।
संजय जैन चिबोडिया ने बताया कि 19 को सभी तीर्थयात्री सम्मेद शिखर से पुनः झाडोल के लिए रवाना होंगे।








Users Today : 3