
मावली ! भगवान महावीर के जीवन और उपदेशों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी स्कूलों में भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण वर्ष के उपलक्ष में संपूर्ण राजस्थान के कक्षा 6 से 12 के सभी छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता होगी इसमें अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को प्रदेश और जिला स्तर पर नगद राशि पुरस्कार दिया जाएगा इसका विषय प्रभु महावीर का जीवन एवं उपदेश रहेगा प्रतियोगिता 1 दिसंबर रविवार से 7 दिसंबर शनिवार के मध्य आयोजित होगी इसमें राजकीय निजी विद्यालय के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे इसमें राज्य स्तरीय प्राथमिक व माध्यमिक स्तर अलग-अलग प्रथम विजेता को 302550 तथा द्वितीय विजेता को 102550 की राशि प्राप्त होगी प्रत्येक जिले में एक मुख्य विजेता को 10000 तथा 10 आश्वासन पुरस्कार प्रति छात्र 1000 दिए जाएंगे ! यह प्रतियोगिता अध्यात्म परिवार के द्वारा करवाई जा रही है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक आशीष मोदी ने भी एक पत्र समस्त संयुक्त निदेशक के नाम जारी किया है इस प्रतियोगिता की तैयारी हेतु , प्रत्येक विद्यालय को अध्यात्म का एवरेस्ट भगवान महावीर नाम की पुस्तिका की पीडीएफ भिजवाई गई है प्रत्येक विद्यालय से 25 से अधिक छात्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे वह विद्यालय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेगा अध्यात्म परिवार के अभिषेक जैन एवं संजय बड़ाला प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थी 25 नवंबर सोमवार तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है निबंध के ऊपर छात्र को अपना नाम गांव जिला पिन कोड अभिभावक का मोबाइल नंबर शाला का नाम कक्षा आदि लिखना होगा प्रतियोगिता पूर्ण होने पर प्रधानाचार्य दोनों वर्ग के निबंध अलग-अलग पैक करके जयपुर भिजवाएंगे 20 दिसंबर के बाद निबंध स्वीकार नहीं होगा 16 फरवरी 2025 को प्रतियोगिता के जिला व राज्य के मुख्य विजेता को सम्मान जयपुर में किया जाएगा विजेता विद्यार्थी और उसके साथ एक अभिभावक का जयपुर आने का किराया भी दिया जाएगा कक्षा 6 से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध की शब्द सीमा 500 रहेगी तथा कक्षा 9 से 12 के के लिए विद्यार्थियों के लिए सीमा 800 शब्द रहेगी निबंध हिंदी भाषा में लिखना होगा इस प्रतियोगिता का उद्देश्य यह है कि हजारों विद्यार्थी भगवान महावीर के अहिंसा के उपयोग के मूल्य को जान सकेंगे इसमें राष्ट्रीय एकता का निर्माण होगा राजस्थान राज्य की भावी पीढ़ी में उज्ज्वल संस्कार एवं संस्कृति की भावना जागेगी. इस दौरान पंकज त्रिवेदी,आशीष कुमावत,चुन्नीलाल ,पवन नागोरी, प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ,महेश लूनिया जीतेन्द्र जाखड़,आदि उपस्थित रहे !








Users Today : 55