




खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। भारतीय जनता पार्टी देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली का सोमवार को खेरवाड़ा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। खैरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय दौरे पर आए तेली का क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर मेवाड़ी पाग पहनाकर और आतिशबाजी कर भव्य अगवानी की । इस दौरान युवा मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया , यशवन्त पुरोहित भाजयुमो जिला महामंत्री ,महेंद्र सिंह चौहान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष , वैभव शर्मा छात्र संपर्क प्रमुख ,पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ,भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल , भाजपा खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमन्त मेहता ,वरिष्ठ नेता पारस जैन एवं बजरंग लाल अग्रवाल, पूर्व जिला मंत्री विमल कोठारी ,मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल एवं विक्रांत कोठारी, सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी ,आजाद कलाल, वागपुर सरपंच सुकिरता देवी ,मंडल उपाध्यक्ष हलूराम डामोर , प्रेमचंद कलाल, ओम व्यास, शिशुपाल डामोर, सुरेश पलात ,रामलाल पटेल, अशोक कलाल, रौनक जैन, नरेश अग्रवाल ,बंसीलाल पटेल, डायालाल कलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।