Home » सम्मान » खेरवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं का सम्मान

खेरवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं का सम्मान 

खैरवाड़ा। प्रतिभाओं को सम्मानित करते उपखंड अधिकारी। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्तर की 11 खेल प्रतिभाओं का आयुर्वेद विभाग द्वारा उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में सम्मान किया गया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ज्योति बाला अहारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने वाली दर्शना सोलाविया, सृष्टि आहारी, देवेंद्र चौधरी, नित्य श्री आहारी, वर्षिका चौधरी, सुधांशी गरासिया, प्रकेत खराडी व अनुराधा पटेल को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल, संरक्षक पारस जैन, सरपंच लक्ष्मी देवी आहारी, तहसीलदार रेवत राम मीणा, विकास अधिकारी मदन लोहार, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण मीणा, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत डामोर, प्रधानाचार्य लाल शंकर पांडोर, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र गरासिया, बजरंग लाल अग्रवाल ,सी पी आहारी, विक्रांत कोठारी, प्रेमचंद कलाल सहित बड़ी संख्या में कस्बा वाशी उपस्थित थे। आभार डॉक्टर ज्योति वाला अहारी ने ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?