मावली! आरोग्य समिति आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में एक दिवसीय स्त्री रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन सोमवार 13 अप्रैल को किया जाएगा। चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में स्त्रियों में होने वाली विभिन्न बीमारियों अनियमित मासिक धर्म का होना ,कष्टार्तव, रक्तप्रदर ,श्वेत प्रदर ,गर्भाशय संबंधी विभिन्न बीमारियों बंध्यत्व गर्भावस्था में होने वाली विभिन्न समस्याओं ,प्रसव पश्चात होने वाले विकार पी सी ओ डी एवं महिलाओं में आने वाली विभिन्न समस्याओं की जांचकर निःशुल्क उपचार किया जायेगा।शिविर का समय प्रातः 9बजे से 1 बजे तक रहेगा। कृपया रोगी अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लेकर आवे। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर ने दी !








Users Today : 111