
मावली! राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा मावली में आज एक विद्युत घंटी लगाई गई है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयदीप मेहता ने बताया कि लंबे समय से विद्यालय में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। स्टाफ के साथियों ने सहयोग कर इसे विद्यालय में लगाया है। इस हेतु विशेष आर्थिक सहयोग विद्यालय स्टाफ से ही श्री दिनेश चंद्र प्रजापत ,श्रीमती आरती वर्मा एवं स्टाफ के अन्य कार्मिको का रहा है। इस अवसर पर उपस्थित उपसरपंच सुखदेव पालीवाल ने सभी स्टाफ कार्मिकों को धन्यवाद प्रेषित किया।








Users Today : 111