
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को हुरडा बनेड़ा एस एच 39 ए पर मंडोवरा तालाब की पाल के नीचे श्रवण माली के कुएं के पास, व 8:15 से 9:15 बजे के बीच, कोडलाई में शंकर कुमावत के मकान के पास, अमरपुरा में कैलाश चंद्र के मकान के बाहर, सुल्तानगढ़ में विद्यालय के बाहर स्थित, पो की सफाई की गई। पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। भयंकर गर्मी को देखते हुए संस्थान के कहने पर गांव वालों की तरफ से जेसीबी की सहायता से चारों केंद्रो पर वॉटर पॉन्ड बनाएं व टैंकर से भरकर पशु पक्षियों के लिए पानी भरा, जहां पशु पक्षी व जंगली जानवर पानी पी सके। सुल्तानगढ़ में शमशान रोड पर नायकों के कुएं के पास, कोडलाई में कुमावतो के कुएं के पास, अमरपुरा में विद्यालय के पास, मानपुरा गौशाला के पास अभय सिंह शेखावत के फार्म हाउस के पास, पशुओं के पानी पीने की व्यवस्था की गई। इस पुनीत कार्य में बनेड़ा में मुरली मनोहर व्यास, अरुण चंद्र देराश्री, भेरूलाल रेगर, नंदकिशोर माली फौजी, शांतिलाल धावा, सत्यनारायण शर्मा, सोहनलाल बेरवा, देवीलाल माली उपसरपंच, राजेंद्र नुवाल, नारायण माली, ओम प्रकाश तेली, भेरूलाल रेगर, हेमराज माली, नंदलाल माली, भेरूलाल माली ! कोडलाई में गोपाल गढ़वाल, मनीष कुमावत, रामसुख गढ़वाल, राम बक्ष कुमावत, देवराज कुमावत, बंशीलाल कुमावत, पवन कुमावत, उच्छब कुमावत, मदन कुमावत, हेमराज कुमावत, ने कार्य में सहयोग किया। आज 317 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।








Users Today : 26