
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! निकटवर्ती सरदारनगर ग्राम में श्री श्री 1008 महामाया चामुण्डा माँ मुर्ति एवं शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव 3 से 10 मई तक आयोजित किया जा रहा है
समस्त ग्राम वासी एवं भक्तगण सरदारनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय महोत्सव के तहत 3 से 10 मई तक प्रात 8 से सायं 5 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बिच यज्ञ कुंड में यजमानों द्वारा आहुतियां लगाई जा रही है। वही 4 से 9 मई तक सायं 7 से रात्री 10 बजे तक कथा श्री मद् देवी भागवत महापुराण का वाचन कथावाचक एवं यज्ञाचार्य पवन कुमार व्यास के मुखारबिंद से किया जा रहा है। 9 मई को रात्रि 10 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश वैष्णव और पुषा लाल माली के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। महोत्सव के अतिंम दिन 10 मई को प्रात :8.15 बजे अभिजित मुहूर्त में मुर्ति स्थापना एवं कलश स्थापना होगी। इसके पश्चात यज्ञ की पुर्नाहुति के पश्चात महाआरती के पश्चात प्रातः 11.15 बजे से महाप्रसादी का आयोजन शुरू होगा!








Users Today : 36