Home » भीलवाड़ा » अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम किया

अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम किया

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम  कार्यक्रम के तहत रविवार को सरदार विलास से सुल्तानगढ़ रोड पर, कैलाश चंद गारु के खेत पर स्थित पो की सफाई की गई।

अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया कि साप्ताहिक सेवाश्रम के तहत पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस दौरान अरुण चंद्र देराश्री, आशीष गारु, कैलाश चंद्र भोई, सोहनलाल बेरवा, भेरूलाल रेगर, देवीलाल माली उपसरपंच, सुभाष चंद्र तंबोली, सरदार सिंह कानावत, बालकृष्ण सोडाणी, प्रकाश चंद्र कुमावत, शांतिलाल लक्षकार, सत्यनारायण शर्मा, अमर सिंह पवार, कालू लाल भोई, उमेश चंद्र छिपा, रमेश चंद्र कोली, किशन लाल माली, सोनू गारु, सुमित गारु, मदन लाल भोई, ने कार्य में सहयोग किया।आज 296 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।

Leave a Comment