
खेरवाड़ा। (धरणेन्द्र जैन)। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर द्वारा भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया । समारोह में कस्बे के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कस्बा वासी उपस्थित थे। योग प्रशिक्षक शान्तिलाल कलाल ने योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर तहसीलदार रेवत राम, विकास अधिकारी मदन लोहार, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत डामोर, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण मीणा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्योति बाला आहारी,व्यापार महासंघ के संरक्षक पारस जैन, अध्यक्ष अमित कलाल, सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी, प्रधानाचार्य लाल शंकर पंडोर, उप सरपंच विक्रांत कोठारी, सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग लाल अग्रवाल, प्रेमचंद कलाल, भंवरलाल पटेल,हौमयोपेथि चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र गरासिया, कमलेश डामोर,सागर कुमारी मीणा सहित बड़ी संख्या में कस्बा वासी उपस्थित थे। संचालन प्राध्यापक नवनीत उपाध्याय ने किया तथा आभार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ज्योति बाला आहारी ने ज्ञापित किया। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर द्वारा न्यायालय परिसर में भी योग दिवस समारोह संपन्न किया गया।








Users Today : 1