Home » उदयपुर जिला » राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वाधान में स्थानीय संघ क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक थीम के आधार पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग योगाभ्यास कर मनाया गया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 योग दिवस की निर्धारित थीम योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ की अवधारणा पर विस्तृत चर्चा करते हुए  योग प्रशिक्षक महेंद्र सिंह राव, फतेह लाल डांगी के द्वारा उपस्थित स्काउट्स, गाइड्स, छात्र – छात्राओं, स्काउटर, गाइडर, शिक्षकों तथा उपस्थित अन्य ग्रामीणों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योगाभ्यास के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट तथा गाइड को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। योगाभ्यास के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय को मतदाता शपथ दिलवाई गई।

स्थानीय संघ प्रायोजित कार्यक्रम में 199 लोगों ने योगाभ्यास किया !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित