



मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी),21जून! उपखण्ड स्तरीय 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पीएम श्री विद्यालय मावली जं. परिसर के मैदान में 21 जून शनिवार को प्रातः 6 बजे से प्रारंभ किया गया।
अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजा अर्चना से किया योग दिवस का शुभारंभ। डॉ. रविन्द्र शर्मा एवं डॉ. विनोद शर्मा ने योग संदेश की जानकारी प्रदान की। प्रधानमंत्री के लाईव प्रसारण को
दिखाया गया। ॐ का उच्चारण एवं प्रार्थना, सूक्ष्म व्यायाम ग्रीवा, स्कंध, कटि, घुटना योगासन खड़े ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन कराये गये।
बैठकर आसन में भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन एवं उष्ट्रासन, शशकासन, उतान आसन, मंडुकासन, वक्रासन करवाये गए ।
उल्टालेटकर आसन में सेतुबंध आसन, उतानपादासन, अर्द्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन कपालभांति, प्राणायाम अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी
समाधि मुद्रा में ध्यान आदि के पश्चात् शांति पाठ के पश्चात् सामुहिक संकल्प लिया गया ।
निर्वाचन आयोग का संदेश सुनाया गया।
उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया, तहसीलदार मावली भंवर लाल मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, कृष्ण गोपाल पालीवाल, नरेंद्र सिंह आसोलिया, रोशन लाल सुथार, कैलाश गाडरी, नंद लाल खटवड़, राकेश खटवड़, महेंद्र बोकड़िया ,मधुसूदन पारीख, मनोज पुजारी, घनश्याम पुजारी, मोहन गुर्जर, शांति लाल मीणा, निर्मल लोढ़ा ,बादल शर्मा,डॉ मनोज, राजेन्द्र गौखरू, महेश विजयवर्गीय, हेमेन्द्र जाट, नटवरलाल गुर्जर, ओम सोनी, कैलाश मेघवाल, प्रकाश चंद्र चौधरी, पंकज जोशी, सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर, गौरव त्रिवेदी ,पवन नागौरी,
नरेंद्र पाल सिंह राणावत, भेरू लाल मेघवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी एवं विद्यार्थी, अभिभावक, महिलाओं पुरुषों की उपस्थिति रही ।
संभागियों को शीतल पेय, केला एवं बिस्किट वितरण किए गए।
पूर्व विधायक दलीचंद डांगी ने नामरी स्कूल में सरस्वती पूजा अर्चना कर सामूहिक योग में भाग लेकर योग किया ।








Users Today : 1