
खेरवाड़ा। कॉन्ट्रेक्टर एसोशिएशन अध्यक्ष पन्नालाल परमार ने बताया कि कुछ मांगों को लेकर समस्त राजस्थान ठेकेदार संघ द्वारा राजस्थान के समस्त विभागों के कार्यों की निविदाओं का बहिष्कार किया जा रहा हे, इसके बावजूद कुछ ठेकेदारों द्वारा निविदा में भाग लिया गया और निविदा डाली गई अतः सभी खेरवाड़ा के संवेदको ने मिलकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अधिकारी निशा व्यास से भेट की ओर बताया कि अभी समस्त राजस्थान ठेकेदार संघ द्वारा सभी कार्यों ओर निविदाओं का बहिष्कार किया जा रहा है। जिन ठेकेदारों द्वारा निविदा डाली गई थी उन्होंने लिखित में एप्लिकेशन दी कि एसोसिएशन के हड़ताल कि जानकारी हमे नहीं थी अतः यह निविदा निरस्त की जाए ।
उदयपुर कॉन्ट्रेक्टर अध्यक्ष सुंदर लाल ने बताया कि सभी ठेकेदारों को यदि अपनी मांगे सरकार से मनवानी हे तो सभी ठेकेदारों को मिलकर रहना होगा और जब तक सरकार हमारी मांगे
अल्पेश जैन ने बताया कि हमारी मांगे बिल्कुल जायज हे अतः किसी भी संवेदक को घबराने की आवश्यकता नहीं हे। सरकार पर पूर्ण रूप से भरोसा हे वो हमारी समस्त जायज मांगों को स्वीकार करेगी। खेरवाड़ा कॉन्ट्रेक्टर एसोशिएशन के निम्न सदस्य उपस्थित रहे अध्यक्ष पन्नालाल परमार ,अल्पेश जैन, मुकेश ,प्रकाश अहारी, धीरज त्रिवेदी,किरीट सुथार,कुशल शाह,हर्षित सुथार,शंकर लाल ,बंशी लाल कलाल आदि मौजूद रहे।








Users Today : 1