Home » उदयपुर जिला » निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये —डाक्टर परमार

निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये —डाक्टर परमार

खेरवाड़ा। विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने  कहा कि निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाये। डाक्टर परमार ने आज उपखण्ड खेरवाडा की उप तहसील बावलवाडा के निर्माणाधीन राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन ढिंकवास का निरीक्षण करने के बाद,उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं  उपस्थित भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार से  कहा कि निर्माणाधीन भवन के तराई का कार्य बराबर आवश्यकतानुसार करते हुए भवन निर्माण में ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि में भवन निर्माण कार्य पूर्ण करे।  
   इस अवसर पर पूर्व सरपंच गटुलाल कसोटा, पूनम चन्द फडीया, कमलसिंह गरासिया, अर्जून लाल दरंगा,वीरेन्द्र खराडी, जीवत राम खराडी, शंकर लाल खराडी, राजु कुमारी खराडी, रमेश खराडी, जगदीश डामोर, थावरचंद खराडी, कालाराम, महेश कलाल, गुलाबसिंह, कान्ति लाल उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?