

भींडर ( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)! केदारिया के शर्मा ने अपने खेत में एक फीट ऊंचा और चौड़ा शलगम उगाकर किसान ने चौंकाया,जिले में किसान कई तरह की फसलें उगाते हैं। शलगम, मूली और आलू जैसी फसलें आमतौर पर देखी जाती हैं। लेकिन केदारिया निवासी किसान शांतिलाल शर्मा और उनके भाई सुरेश शर्मा ने अपने खेत में 1 फीट ऊंचा और 1 फीट चौड़ा शलगम उगाकर सबको चौंका दिया। उनके पिता देवीलाल शर्मा भी खेती से जुड़े रहे हैं। इतने बड़े आकार का शलगम इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।








Users Today : 0