Home » शिक्षा » विद्या भारती संस्थान उदयपुर के तत्वाधान थाणा में बैठक संपन्न

विद्या भारती संस्थान उदयपुर के तत्वाधान थाणा में बैठक संपन्न

खैरवाड़ा। थाणा गांव में नवीन विद्यालय प्रारंभ करने हेतु बैठक रखी गई। विद्या भारती संस्थान के जिला सचिव कालुलाल जी चौबिसा, राजस्थान जनजाति क्षेत्र के सचिव नारायण लाल जी गमेती ने अम्बे मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। ब्रम्हनाद के साथ बैठक प्रारंभ की अथिति परिचय प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने, स्वागत वनवासी कल्याण परिषद के हीरालाल जी गरासिया ने किया। भूमिका पन्ना लाल जी मीणा ने रखी। चोबिसा ने विद्यालय प्रारंभ के उद्देश्य भारतीय संस्कृति शिष्टाचार के बारे में बताया। नारायण जी ने भारतीय संस्कारों की आवश्यकता के विषय मे जानकारी दी। आस पास के गांवो से आये प्रबुद्धजनों के विचार आमंत्रित किये। सभी ने सर्वसम्मति से नवीन विद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की। बैठक मे प्राथमिक प्रधानाध्यापिका रमा पानेरी, जनप्रतिनिधि ललित जी रावल ,साकरचन्द लबाना , दुर्गा भगोरा ,कनवर सिंह, शक्ति सिंह सिसोदिया, आचार्य बंसीलाल मेघवाल, भावना व्यास उपस्थित थे। संचालन जगदीश मेघवाल व आभार प्रकट हीरालाल जी ने किया। उक्त जानकारी कैलाशचंद्र अहारी ने दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?