Home » शिक्षा » द नोबल्स स्कूल खेरवाड़ा मे सम्मान समारोह मनाया

द नोबल्स स्कूल खेरवाड़ा मे सम्मान समारोह मनाया

खेरवाड़ा । स्थानीय विद्यालय द नोबल्स स्कूल, बड़ला, खेखाड़ा में’ सी.बी.एस. ई. बोर्ड में उत्कृष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों हेतु सम्मान समारोह रखा गया ।
विद्यालय प्रधानाचार्य आई एच गौरी ने बताया कि सुश्री नव्या जैन पिता प्रदीप जैन ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्र कर पुरे विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गर्वित वरहात पिता राजेन्द्र कुमारा वरहात ने 88.20 प्रतिशत, सौम्य जोशी पिता जगदीश कुमार जोशी 88.20 प्रतिशत, खुशाल मीणा पिता बंशीलाल मीणा 86.40 प्रतिशत एवं निहिर कलाल पिता प्रवीण कुमार कलाल ने 81.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विद्यालय द्वारा सभी टोपर्स विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबन्धन समिति, एवं समस्त गुरुजनों ने उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को ढेरों बधाईयाँ देते हुए अपने संदेश में कहा कि बालकों की सफलता में माता-पिता का योगदान महत्वपूर्ण होता है। विद्यालय के सभी सफल हुए विद्यार्थियों को इसी तरह उत्तरोत्तर सफलताएँ प्राप्त करते हुए आगे बढने एवं अपना भविष्य उज्जल बनाने हेतु आर्शिवाद दिया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?