
मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी) ! राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ढाणा (नूरड़ा ) में संविधान दिवस के अवसर पर सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने मतदान एवं संविधान की शपथ लेते हुए सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली|
राष्ट्रगीत से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में बालिका साक्षी कुंवर झाला ने देश की सेना के जवानों का हर पर्व एवं प्रत्येक मुसीबत के समय राष्ट्र के प्रति समर्पण की कविता “में भारत का जवान हूँ, में दुश्मन से नहीं डरता हूँ ” से सभी में वीर रस का संचार किया तो हर्षिता कुंवर झाला ने अपनी कविता “हम भारत के वीर जवान ” से सबका दिल जीता| अध्यापक दिनेश बोरीवाल, मंजू कुमारी, पिंटू सिंह, अनीता गोस्वामी ने संविधान दिवस पर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ति एवं संविधान निर्माण का वर्णन करते हुए संविधान एवं राष्ट्र के प्रति भक्ति की प्रेरणा दी | अध्यापिका उमा पारीक ने संचालन किया | इस अवसर पर मतदान की शपथ लेने के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया | कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ |








Users Today : 0