Home » धर्म » श्रीमद्भागवत कथा वाजमिया में 5 मई से

श्रीमद्भागवत कथा वाजमिया में 5 मई से

बांसड़ा( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)। वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के वाजमिया गांव में 5 मई से पांच दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा 11 मई को संपन्न होगी। आयोजन एसआरएम ग्रुप और समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में हो रहा है। आयोजनकर्ता रतन सिंह झाला और हिम्मत सिंह झाला हैं। सीआर रतन सिंह राठौड़ ने बताया कि कथा का वाचन भागवत रत्न दीदी साध्वी सरस्वती करेंगी। श्रीमद्भागवत कथा झाला मन्त्रा चौक, झालों की मंगरी, वाजमिया, वल्लभनगर में दोपहर 12.15 बजे से 4.15 बजे तक होगी। कार्यक्रम के तहत 12 मई को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। एसआरएम ग्रुप के डायरेक्टर हिम्मत सिंह झाला ने बताया कि आसपास के क्षेत्र और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में निमंत्रण दिए जा रहे हैं। कथा स्थल पर टेंट, बिजली, पानी और गर्मी से बचाव के लिए पंखों की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?