Home » धर्म » भगवान ऋषभदेव जन्मोत्सव मेले में उमड़ा जनसैलाब

भगवान ऋषभदेव जन्मोत्सव मेले में उमड़ा जनसैलाब

खेरवाड़ा। ऋषभदेव मेले में उमड़ा जन सैलाब  एवं भगवान ऋषभदेव की श्रृंगारित प्रतिमा। फोटो धरणेन्द्र जैन

केसरिया नाथ के दर्शन कर मांगी मनौती

मेलार्थियों ने लिया डॉलर झूले चकरी का आनंद
खूब खरीदा पारंपरिक शस्त्र तीर कमान

धरणेन्द्र जैन, खैरवाड़ा
खेरवाड़ा ।  चैत्र कृष्ण अष्टमी पर भगवान ऋषभदेव का जन्मोत्सव मेले में जन सैलाब उमड पड़ा। देवस्थान प्रशासन की ओर से आयोजित दो दिवसीय  मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने केसरिया नाथ के दर्शन कर मनौती मांगी। वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवी धरणेन्द्र जैन ने बताया कि ऐतिहासिक मेले में  भगवान ऋषभदेव के दर्शन हेतु मालवा, मेवाड़, वागड़ , भोमट क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश, गुजरात , महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यो से हजारों श्रद्धालुओ का अल सुबह से ही आना शुरू हो गया था ।
शनिवार सुबह गजर बजने के साथ ही प्रातः 6 बजे धुलेव भंडार के जवानों द्वारा बंदूकों की सलामी के साथ जन्मोत्सव की शुरुवात हुई । सलामी के साथ मंगला दर्शन में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
दोपहर में मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएंगी । ऋषभदेव मुख्य मंदिर से शाम 4 बजे भगवान ऋषभदेव को ऐतिहासिक  रथ में विराजित कर शोभायात्रा निकाली । शोभायात्रा में  भगवान को  सोने एवं हीरे जड़ित आंगी धारण करवाई जाती है । शोभायात्रा मुख्य मंदिर से आरंभ होकर ऋषभ चौक,जोहरी बाजार,सदर बाजार,नेहरू बाजार , पाटुना चौक , हॉस्पिटल रोड होते हुए शाम 6 बजे पगल्याजी पहुंची । जहा भगवान की सेवा पूजा व आरती की गई। मध्यरात्रि 12.45 पर जन्मकल्याणक आरती हुई एवं मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

मेले में झूले एवं हाट बाजार का ग्रामीणों ने भरपूर आनंद लिया

मेले में झूले, हाट बाजार, मनिहारी  एवं कई तरह की छोटी छोटी दुकानें लगी थी जिसमें ग्रामीणों ने भरपूर खरीददारी की । डॉलर झूले चकरी पर ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। ग्रामीणों ने श्रृंगार प्रसाधन ,पारंपरिक शस्त्र , तीर कमान, बर्तन, खिलौने, घरेलू सजावट की सामग्री आदि की जमकर खरीदारी की।

दुल्हन की तरह रोशनी से सजाया था मंदिर

केशरियाज़ी मंदिर को आकर्षक रंग बिरंगी लाइटों एवं चमकीली फर्रियो से दुल्हन की तरह सजाया गया है । पगल्याजी,धर्मशाला आदि में भी रंग बिरंगी लाइटों से साज सजा की गई थी , जो देखते ही मन को भा जाती। ग्रामीण एक टक मंदिर की सजावट को निहारत रहे।


उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार गोयल ने बताया कि मेले में ग्रामीण एएसपी अंजना सुखवाल, डिप्टी ऋषभदेव राजीव राहर , पहाड़ा थानाधिकारी, खेरवाड़ा, सराडा, पटिया, कल्याणपुर,सलूंबर, झाड़ोल , ऋषभदेव, ,परसाद, बावलवाड़ा, सराडा, जावर माइंस के थानाधिकारियों के साथ 400 पुलिसकर्मी एवं 30 महिला कांस्टेबल मुस्तैदी से  तैनात किया था , तथा नगर में अस्थायी पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया था। नगर में  सीसीटीवी कैमरो से मेले एवं शोभायात्रा के दौरान निगरानी रखी गई जिससे मेल शांति पूर्ण चला ।
मेले में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार , देवस्थान सहायक आयुक्त सहित अनेक कर्मचारियों की ड्यूटी में तैनात किए गए जिसके चलते मेले की व्यवस्थाए चाक चौबंद रही । मंदिर परिसर में  डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी रहेंगी ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?