Home » धर्म » वरदान स्कूल में मनाया गया मातृ- पितृ दिवस

वरदान स्कूल में मनाया गया मातृ- पितृ दिवस



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। वरदान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऋषभदेव में भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए एवं बालकों में अपने माता-पिता के प्रति आदर भाव और संस्कार उत्पन्न करने के लिए आज विद्यालय में मातृ-पितृ दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों को अपने माता-पिता को एक पत्र लिखकर उन्हें मतदान के लिए जागरूक करने के लिए पत्र लिखने को कहा ।
इस अवसर पर विद्यालय में छात्रों के माता-पिता को स्वयं उनके बालको ने तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया गया इस अवसर पर विद्यालय में 78 अभिभावक उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप यादव ने सभी छात्रों को बताया कि यदि चारों धाम की यात्रा करनी है तो अपने माता-पिता का सम्मान करो और प्रतिदिन सुबह उठकर उनका आशीर्वाद लो आज के समय में माता-पिता ही एक जीवित भगवान का स्वरूप है।
मातृ-पितृ दिवस पर स्कूल के कोऑर्डिनेटर जितेश व्यास और रजनीश जैन ने एवं सभी शिक्षकगण ने सभी बालकों को आशीर्वाद प्रदान करके हमेशा अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए पाबंद किया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?