Home » भीलवाड़ा » पूजा जाट का भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में चयन होने से गांव में हर्ष का माहौल है

पूजा जाट का भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में चयन होने से गांव में हर्ष का माहौल है

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा -उपखण्ड सर्किल सालरिया कला गांव कि एक और बेटी का भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में चयन होने से गांव में हर्ष का माहौल है
सालरियाकला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारिरिक शिक्षक सीताराम ओड ने बताया कि सालरियाकला गांव के  किसान शिवराज जाट की पुत्री पूजा कुमारी जाट का भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में गोलकीपर के रूप में चयन हुआ है जो कि 18 से  22 अक्टूबर तक ढाका (बांग्लादेश) मैं आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय  प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करगी।
पूजा जाट ने राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला हैंडबॉल एकेडमी जयपुर में प्रशिक्षण
coach  मनीषा राठौड़ (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ) के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
जाट का भारतीय टीम में चयन होने से पूरे सालरिया कलां गांव में ख़ुशी ओर उत्साह का माहौल बन गया ओर पूजा के उज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment