Home » मावली » आसोलियों की मादड़ी बनी जिला चैंपियन

आसोलियों की मादड़ी बनी जिला चैंपियन

Oplus_16908288

🏆 ऐतिहासिक उपलब्धि — आसोलियों की मादड़ी बनी जिला चैंपियन 🏆

मावली ! 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा साइकलिंग ट्रैक एवं रोड खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आसोलियों की मादड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 🚴‍♀️🏆

प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 16 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर कुल 17 पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

🥇 8 स्वर्ण पदक
🥈 6 रजत पदक
🥉 3 कांस्य पदक

इन शानदार उपलब्धियों के साथ विद्यालय ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरव की बात यह भी है कि विद्यालय के 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 🚴‍♂️✨

यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के अथक प्रयासों का परिणाम है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोहर लाल सुथार जी एवं प्रशिक्षक श्री दुर्गेश सिंह जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

टीम प्रभारी — श्रीमती सुनीता जोशी

🌟 आसोलियों की मादड़ी का गौरव — खिलाड़ियों का परचम! 🌟
जिला चैंपियन बनने पर समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🏆🚴‍♀️🚴‍♂️

यह जानकारी पूर्व मावली पंचायत समिति सदस्य और भाजपा नेता बहादुर सिंह जी राव ने दी !

Leave a Comment