Home » मावली » उत्साह पूर्वक मनाया गया 11वा आयुर्वेद दिवस

उत्साह पूर्वक मनाया गया 11वा आयुर्वेद दिवस

मावली! आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली परिसर में आज ग्यारहवां आयुर्वेद दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक पूर्व प्रिंसिपल श्री बसन्त कुमार त्रिपाठी ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी जी ने भगवान् धनवंतरी को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ विनोद कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चार पूर्वक पूजा अर्चना कराई। उसके उपरांत उपस्थित अतिथियों का तिलक एवं उपरना पहना का स्वागत किया। उसके उपरांत चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष आयुर्वेद दिवस ” स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद ” की थीम पर मनाया जा रहा है । इस बार अवसर पर डॉ रमेंद्र कुमार ने जरा अवस्था में  में होने वाली विभिन्न व्याधियों उच्च रक्त चाप, मधुमेह, अनिद्रा, प्रोस्टेट वृद्धि आदि बीमारियों के बचावके उपाय प्रारंभिक अवस्था में लक्षणों के आधार पर निदान एवं बचाव के उपाय बताए। शिविर में आए रोगियों की जांच कर उचित उपचार  किया गया।वर्तमान में बढ़ती बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेद में वर्णित दिन चर्या, रात्रिचर्या  आहार विहार अपनाने  प्रकृति से जुड़ने का आहवान किया। उसके उपरांत सभी को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु इम्यूनिटी वर्धक काढ़ा पिलाया गया । कार्यक्रम में श्री हस्ती मल जैन ,जगदीप वैष्णव ,कैलाश पूरी गोस्वामी सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।उपस्थित अतिथियों को चिकित्सालय परिसर स्थित मौलसिरी वनौषधि वाटिका में विभिन्न औषधीय महत्व के पौधों का परिचय एवं उपयोग बताए। डॉ टीना वर्मा ने  चिकित्सालय में संचालित MAA योजना, डेकेयर, पंचकर्म,आँचल प्रसुता, वैलनैस सेंटर आदि विभिन्न गतिविधियों  के बारे में बताया ।शिविर में डॉ भानु चौधरी,नर्स आशा कुमारी मीणा, नर्स सुमन गर्ग, नर्स कल्पना मीणा, कंपाउंडर मनोज कुमार, महेंद्र रैगर, किशोर सिंह, किशन लाल डांगी,प्रताप सिंह, अनीता, परिचारक भँवर सिंह चौहान, शुभम सोलंकी मोनू मीना ने अपनी सेवाएं दी । यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर ने दी!

Leave a Comment