Home » मावली » मधुमेह जांच चिकित्सा एवं क्वाथ वितरण शिविर सम्पन्न

मधुमेह जांच चिकित्सा एवं क्वाथ वितरण शिविर सम्पन्न

मावली ! आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में आज गुरुवार 17 सितम्बर 2026 को राज्य सरकार के विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय मधुमेह जांच चिकित्सा एवं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु इम्यूनिटी वर्धक क्वाथ वितरण शिविर का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम भगवान धनवंतरी को  माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक रोगियों की जांच कर आवश्यक औषधि दे कर  उचित परामर्श दिया गया।
मधुमेह  रोगियो को  उचित खान पान, दिनचर्या, रात्रिचर्या, योगाभ्यास , एवं व्यायाम नियमित रूप से करने की सलाह दी गई।इस अवसर पर लगभग 300 लोगो को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु इम्यूनिटी वर्धक काढ़ा पिलाया गया। विद्या निकेतन स्कूल के बच्चों को भी काढ़ा पिलाया गया। शिविर में डॉ टीना वर्मा,डॉ भानु चौधरी,नर्स आशा कुमारी मीणा,सुमन गर्ग, कल्पना मीणा,मनोज कुमार, महेंद्र रैगर, किशन लाल डांगी, किशोर सिंह,प्रताप सिंह, अनीता परिचारक भँवर सिंह चौहान,शुभम सोलंकी, मोनू मीना ने शिविर में सेवाएं दी।
आगामी 23 सितंबर  बुधवार को आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जरा जन्य व्याधि चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमे वृद्धावस्था में होने वाली विभिन्न बीमारियों यथा मधुमेह , उच्चरक्तचाप, प्रोस्टेट वृद्धि,अनिद्रा आदि की जांच कर चिकित्सा की जाएगी।60 वर्ष से अधिक उम्र के रोगी अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पधार कर उपलब्ध सुविधा का लाभ उठावें। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर ने दी!

Leave a Comment