
भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!भीण्डर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मदनपुरा भीण्डर में गुरुवार को राज्य सरकार के कार्यक्रम *मेरे सपनों का भारत- विकसित भारत 2047* के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक अम्बा लाल चौबीसा (सावन) ने बताया कि शिक्षा, विज्ञान तकनीकी, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, स्वच्छता,सेवा नवाचार और आत्मनिर्भर जैसे राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल के नेतृत्व में जगदीश मेनारिया व सीमा सोनी द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं का चयन किया गया जिसमें प्रथम स्थान रविना अहीर कक्षा दस , महावीर मीणा कक्षा सात द्वितीय एवं तृतीय कन्हैया लाल मीणा कक्षा आठ रहें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश्वर चौबीसा ने मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत पर अपने विचार व्यक्त किए।








Users Today : 17