
मावली! राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ मावली की स्त्र 2026- 27 की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम सुखलाल गुर्जर के मार्गदर्शन में में किया गया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान गत वर्ष की उपलब्धियों तथा वर्तमान सत्र की कार्ययोजना, वार्षिक अधिवेशन, स्काउट, गाइड की योग्यता अभिवृद्धि, स्काउटर एवं गाइडर की योग्यता अभिवृद्धि करवाने, द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर एवं स्थानीय संघ रैली की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यकारिणी के विभिन्न पदो पर नियुक्ति तथा निर्वाचन किया गया। स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष कन्हैया कृष्ण गोपाल शर्मा ने स्थानीय संघ की आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। सह सचिव अर्जुन सिंह चुंडावत उपस्थित सभी सदस्यों तथा मेहमानों का स्कार्फ पहना कर आभार प्रकट किया। संयुक्त सचिव श्रीमती रतन टाक ने गाइड ग्रुप के प्रभावी संचालन पर चर्चा की। ट्रेनिंग काउंसलर जगदीश सिंह राव, महेंद्र सिंह राव प्रेमशंकर सालवी ने क्रमशः विद्यालय में नियमित प्रशिक्षण, सेवा भावना, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जैव विविधता पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान ट्रेनिंग काउंसलर कुबेर सिंह कितावत, रामरतन कोठारी, किरण पहाड़ियां, बसंत कटारिया सहित अनेक स्काउटर गाइडर तथा कार्य कारिणी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने किया।








Users Today : 155