
उदयपुर/ कोटा, 15 अगस्त। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव के वातावरण में उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक मीणा ने सभी को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, संविधान के प्रति निष्ठा तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है तथा हमें विकसित, समरस और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।








Users Today : 175