
भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा)बनेड़ा! पशुपालन विभाग भीलवाड़ा के निर्देश पर राज्य के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर गुरुवार को सोमनाथ गौशाला सरदार नगर में 130 गायो के टीकाकरण किया गया।
ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार अलोने के नेतृत्व में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क बांझपन निवारण शिविर व टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। जिसके तहत बीमार पशुओं का निशुल्क ईलाज किया गया। तथा सभी पशुओं को एफएमडी वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान मौके पर सरदार नगर गौशाला संचालक रामपाल कुमावत. सरदार नगर सब सेंटर प्रभारी गिरिराज सोनी, नानूराम गाडरी वह अन्य गौ सेवक उपस्थित थे इस अवसर पर 130 पशुओ को टीकाकरण किया गया!








Users Today : 44